Different ways to introduce yourself | How to Say| Free practice
Different ways to introduce yourself
Greeting के बाद जब self introduction की बारी आती है तब हम अपने आपको दुसरो को या group के सभी लोगो को अपना परिचय देते है जिसको हम self introduction बोलते है| अपने आपको लोगो से परिचय करवाने के कई तरीके होते है जिनको हम बोल सकते है और अपने आपको दूसरे लोग या ग्रुप में अपने आपको कम्फर्ट महसूस करवा सकते है| इस article में हम समझेंगे की Different ways to introduce yourself क्या होता है और किन किन तरीको से हम अपने आपको Introduce करवा सकते है|
Different ways to introduce yourself to others
इस पाठ में हम ये भी बताएंगे की जब आपको किसी दूसरे person को किसी और से Introduce करवाना हो तो Introducing others के लिए किन phrases का इस्तेमाल करेंगे और दोनों person को किस प्रकार एक दूसरे से Introduce करवाएंगे|
और इस पाठ में हम ये भी सीखेंगे की जब कोई अपने आपको Introduce करता है तब आपका क्या response होना चाहिए, इस पाठ में आप Useful responses when introducing yourself or other people के बारे में भी सीखेंगे, तो इन phrases को पढ़िए और याद करके Introduce yourself to others.

Different ways to introduce yourself
Ways to introduce yourself in English | Ways to introduce yourself in Hindi |
---|---|
Hello. My name is … | नमस्कार। मेरा नाम है … |
Hi. I’m … | नमस्ते। मैं हूँ … |
How do you do? My name is… | आप कैसे हैं? मेरा नाम है… |
I’d like to introduce myself. I’m … | मैं खुद का परिचय देना चाहता हूँ। मैं हूँ … |
It’s a pleasure to see you. I’m… | आपको देखकर खुशी होती है। मैं हूँ… |
Let me introduce myself. I’m … | मुझे अपना परिचय देने दो। मैं हूँ … |
May I introduce myself? I’m… | मैं अपने बारे में बतांऊ? मैं हूँ… |
Nice to meet you. I’m … | आप से मिलकर अच्छा लगा। मैं हूँ … |
Pleased to meet you. I’m … | आपसे मिलकर खुशी हुई। मैं हूँ … |
Ways to Introducing others
Introducing others के phrases का इस्तेमाल कोई तीसरा person दो person को मिलवाने के लिए करता है| जैसे की आप निचे के Introducing others phrases में पढ़ेंगे की कोई तीसरा person, दो अनजान (Akash और Pooja) को एक दूसरे से मिलवा रहा है, ताकि Akash और pooja एक दूसरे को पहचान करे अपने conversation को आगे बढ़ा सके|
Introducing others in English | Introducing others in Hindi |
---|---|
Akash, have you met Pooja? | आकाश, क्या तुम पूजा से मिले हो? |
Akash, I’d like to introduce you to Pooja. | आकाश, मैं आपको पूजा से मिलवाना चाहता हूं। |
Akash, I’d like you to meet Pooja. | आकाश, मैं चाहता हूं कि आप पूजा से मिलें। |
Akash, let me introduce you to Pooja. | आकाश, मैं आपको पूजा से मिलवाता हूं। |
Akash, please meet Pooja. | आकाश, कृपया पूजा से मिलें। |
Akash, this is Pooja. Pooja, this is Akash. | आकाश, यह पूजा है। पूजा, यह आकाश है। |
Useful responses when introducing yourself or other people
और जब कोई आपसे मिलता है या आपको किसी से Introduce करवाया जाता है तो, आपको निचे दिए गए phrases में से किसी एक का इस्तेमाल करना बहुत जरुरी होता है, इससे पता लगता है की आप सामने वाले person से मिल लिए और उनको पहचाहने के बाद आपको खुशी हुई है| ये एक सामान्य शिष्टाचार होता है|
Responses when someone introducing in English | Responses when someone introducing in Hindi |
---|---|
Glad to meet you. | आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई। |
How do you do? | आप कैसे हैं? |
I’m pleased to meet you. | आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई। |
It’s a pleasure to meet you. | आपसे मिलकर खुशी हुई। |
Nice to meet you. | आप से मिलकर अच्छा लगा। |
Also Read : English Communication
Subscribe our YouTube channel : https://www.youtube.com/c/EnglishPhilosophy
Hello bro
Hello sir